लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से की मुलाकात, गाजा में मानवीय स्थिति पर जताई गहरी चिंता, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 23, 2024 07:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में विश्व नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात की और गाजा में मानवीय स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने रविवार (स्थानीय समय) में न्यूयॉर्क के लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की और इजरायल-हमास युद्ध के कारण गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने शांति की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया। फिलिस्तीन के लोगों के साथ लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युद्धग्रस्त फिलिस्तीन को भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। 

पीएम मोदी की बैठक न्यूयॉर्क में यूएनजीए के इतर विभिन्न विश्व नेताओं के साथ बैठकों की एक श्रृंखला के एक भाग के रूप में हो रही है, जहां प्रधान मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय 'बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान' है।

फिलिस्तीन को भारत का समर्थन

भारत लंबे समय से इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान की वकालत करता रहा है। पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए आतंकी हमले की निंदा की थी। 

वहीं, भारत ने बार-बार गाजा में बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त की है। 

भारत ने अपनी प्रतिबद्धता के तहत गाजा के लोगों को मानवीय सहायता भी भेजी। जुलाई में, भारत ने 2024-25 के लिए फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए को 2.5 मिलियन डॉलर की पहली किस्त जारी की।

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी की अन्य बैठकें

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के अलावा प्रधानमंत्री ने नेपाली प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। 

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष तकनीकी नेताओं और सीईओ के साथ बातचीत की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीMahmoud AbbasPalestineNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल