लाइव न्यूज़ :

PM Modi Berlin Visit: बर्लिन में पीएम मोदी को बच्चे ने सुनाया देशभक्ति गाना, कहा "हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत", चुटकी बजाकर PM ने भी दिया साथ

By आजाद खान | Updated: May 2, 2022 14:33 IST

PM Modi Berlin Visit: आपको बता दें कि पीएम मोदी जब बर्लिन पहुंचे तो पहले से वहां मौजूद लोगों ने 'मोदी मोदी', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते दिखाई दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी यूरोप के दौरे पर सबसे पहले जर्मनी गए हैं।वहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। उनको वहां पर एक बच्चे ने देशभक्ती गाने सुनाया है।

PM Modi Europe Tour 2022: पीएम मोदी आज से यूरोप के दौरे पर हैं और वे सबसे पहले जर्मनी गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, पीएम मोदी बर्लिन पहुंच चुके हैं और वहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। बर्लिन में पीएम मोदी की स्वागत के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं। स्वागत के लिए वहां मौजूद लोगों द्वारा 'मोदी मोदी', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते दिखाई दिए है। इस बीच वहां पर एक लड़का भी मौजूद था जिससे पीएम मोदी गुफ्तगू करते हुए दिखाई दिए है। बच्चा ने उन्हें देशभक्ति का गाना सुनाया और उसके गाने को सुनकर पीएम मोदी चुटकी भी बजाते हुए दिखाई दिए है। 

बच्चे ने सुनाया यह देशभक्ति गीत

भारतीय मूल के बच्चे से पीएम मोदी को देशभक्ति गाना सुनाहा है। वीडियो में बच्चे को "हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत हे वंदनीय भारत,अभिनंदनीय भारत जीवन सुमन चढ़ा कर,आराधना करेंगे तेरी जनम-जनम भर, हम वंदना करेंगे.." गाते हुए सुना गया है। वहां मौजूद और लोगों ने उनका ऑटोग्राफ लिया और उन्हें गिफ्ट्स भी दिए। एक बच्चे ने पीएम मोदी को एक पेंटिंग भी भेंट किया है। उनके द्वारा पूछे जाने पर कि यह पेंटिंग क्यों बनाई है, बच्चे ने कहा कि वे उसका आईकॉन है। 

यूरोप के दौरे पर है पीएम मोदी

आपको बता दें कि पीएम मोदी तीन दिन की यूरोप के यात्रा पर है। वे 2 से 4 मई की यात्रा के दौरान सबसे पहले जर्मनी गए है। इसके बाद वे डेनमार्क और फ्रांस भी जाएंगे। जर्मनी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात की और वे नवनियुक्त जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से भी मिलने वाले हैं। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान 25 ऐसे कार्यक्रमों के जरिए 8 वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। वे करीब 50 बिजनेस लीडर्स से भी मिलने वाले हैं। 

 

टॅग्स :BerlinGermanyनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!