लाइव न्यूज़ :

पीएम बनते ही केरल बाढ़ के लिए इमरान ने बढ़ाया मदद का हाथ, कहा- मानवीय सहायता के लिए तैयार

By भाषा | Updated: August 24, 2018 01:00 IST

पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले खान ने केरल के लोगों के प्रति ट्वीटर पर अपना समर्थन व्यक्त किया है।

Open in App

इस्लामाबाद, 23 अगस्त: पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज कहा कि पाकिस्तान बाढ़ प्रभावित केरल को किसी भी तरह की मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को शुभकामनाएं भेजी।केरल में आठ अगस्त से मूसलाधार बारिश के कारण 230 से अधिक लोग मारे गये हैं और कम से कम 10.10 लाख लोग अभी भी शिविरों में रह रहे हैं। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले खान ने केरल के लोगों के प्रति ट्वीटर पर अपना समर्थन व्यक्त किया है।खान ने एक ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के लोगों की तरफ से भारत में केरल में बाढ़ के कारण तबाही झेलने वालों के प्रति प्रार्थना और शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। हम किसी भी तरह की मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।’’ कई देशों ने केरल में बाढ़ राहत अभियानों के लिए सहायता देने की घोषणा की है। संयुक्त अरब अमीरात ने करीब 700 करोड़ रूपया सहायता की पेशकश की है। इसके अलावा कतर ने करीब 35 करोड़ रुपये और मालद्वीव ने 35 लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।

टॅग्स :इमरान खानकेरलबाढ़केरल बाढ़पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!