लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान जारी, वोटिंग से पहले नेशनल एसेंबली के स्पीकर ने दिया इस्तीफा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2022 01:25 IST

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने नौ अप्रैल को इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराए जाने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शनिवार आधी रात शुरू हो चुका हैपीएमएल-एन के अयाज सिद्दीकी पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली की अध्यक्षता कर रहे हैंअविश्वास प्रस्ताव के कुछ मिनट पहले नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने पद से दिया इस्तीफा

इस्लामाबाद:पाकिस्तानी संसद में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शनिवार आधी रात शुरू हो चुका है। पीएमएल-एन के अयाज सिद्दीकी पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली की अध्यक्षता कर रहे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के कुछ मिनट पहले ही नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान की 342 सदस्यों वाली नेशनल एसेंबली में बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पास 154 सदस्यों का ही समर्थन है।

नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ के नेतृत्व में पीएमएल-एन, पीपीपी- बेनजीर, एमक्यूएम एवं अन्य दलों ने साझा गठबन्धन बनाकर इमरान खान सरकार को चुनौती दी है। वहीं दूसरी ओर दूसरी तरफ इमरान खान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाप पुनर्विचार याचिका दायर की है।

इस बीच खबर आ रही है की पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान के कई प्रमुख अस्पतालों को भी इमरजेंसी सिचुएशन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा पाकिस्तान पार्लियामेंट के बाहर भी बड़ी संख्या में सेना के जवानों को तैनाती की गई है और कैदियों को ले जाने वाली कई बसों को भी लाया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

पाकिस्तान की सेना इस पूरे मंजर को बड़े ही खामोशी से देख रही है। इस बीच खबर आ रही है कि नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान जारी है वहीं दूसरी तरफ इमरान खान प्रधानमंत्री कार्यालय से अपने घर बनी गाला के लिए रवाना हो चुके हैं। खान नेशनल एसेंबली नहीं पहुँचे हैं, जिसे मतदान से पूर्व हार मानने के रूप में देखा जा रहा है।

पाकिस्तान के सियासी हलके में इस समय स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है। इस वक्त जब पूरा मुल्क नींद की आगोश में है, वहीं सियासत का पारा बेहद गर्म है।  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPakistan Armyनवाज शरीफशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा