लाइव न्यूज़ :

चीन के थियानमेन चौक, टैंकों का रास्ता रोककर खड़े होने वाले व्यक्ति की तस्वीर लेकर ‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर फोटोग्राफर का निधन

By भाषा | Updated: September 14, 2019 14:00 IST

अमेरिकी अधिकारियों ने 64 वर्षीय चार्ली कोल के बाली में निधन की पुष्टि की जहां वह लंबे समय से रह रहे थे। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस क्षति के लिए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर लेकर ‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर हुए फोटोग्राफर का इंडोनेशिया में निधन हो गया है।कोल ने दोनों हाथों में बैग लिए सफेद कमीज पहने उस व्यक्ति की तस्वीर लेने के लिए 1990 में वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड जीता था।

चीन के थियानमेन चौक पर प्रदर्शन के दौरान टैंकों का रास्ता रोककर खड़े होने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर लेकर ‘टैंक मैन’ के नाम से मशहूर हुए फोटोग्राफर का इंडोनेशिया में निधन हो गया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने 64 वर्षीय चार्ली कोल के बाली में निधन की पुष्टि की जहां वह लंबे समय से रह रहे थे। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस क्षति के लिए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’

कोल ने दोनों हाथों में बैग लिए सफेद कमीज पहने उस व्यक्ति की तस्वीर लेने के लिए 1990 में वर्ल्ड प्रेस फोटो अवार्ड जीता था। यह तस्वीर बीजिंग के थियानमेन चौक पर लोकतंत्र समर्थक सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत के एक दिन बाद खींची गई थीं। सफेद कमीज वाले इस व्यक्ति की पहचान आज तक नहीं हो पायी।

‘‘टैंक मैन’’ की तस्वीर 20वीं सदी की मशहूर तस्वीरों में से एक है। हालांकि, इस तस्वीर पर चीन में पाबंदी है। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा