लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:42 IST

Open in App

मनीला, दो अक्टूबर (एपी) फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का कहना है कि वह अगले साल होने वाले चुनावों में उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने की अपनी पूर्व की घोषणा से पीछे हट रहे हैं और अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजनीति से सेवानिवृत्ति ले लेंगे।

माना जा रहा है कि उन्होंने यह कदम उपराष्ट्रपति पद के लिये खड़े होने के उनके फैसले को विपक्षी दलों द्वारा कानूनी चुनौती दिए जाने की चेतावनी के मद्देनजर उठाया है।

संवाददाताओं से बात करते हुए दुतेर्ते ने कहा कि कई फिलीपीनी लोगों ने सर्वेक्षणों और सार्वजनिक मंचों पर उनकी उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी का विरोध किया है।

दुतेर्ते ने कहा, “व्यापक रूप से लोगों का मानना है कि मैं योग्य नहीं हूं और यह संविधान का उल्लंघन होगा।” उन्होंने कहा, “लोगों की इच्छा का सम्मान करूंगा... मैं आपकी इच्छा का पालन करूंगा और आज मैं राजनीति से संन्यास की घोषणा करता हूं।”

अपनी घातक मादक द्रव्य विरोधी कार्रवाई, कट्टर बयानबाजी और अपरंपरागत राजनीतिक शैली के लिए चर्चित 76 वर्षीय नेता ने पहले 9 मई के चुनावों में उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से नामांकन करना स्वीकार कर लिया था।

उनके इस फैसले को लेकर कई विरोधियों ने स्पष्ट रूप से नाराजगी जाहिर की थी और उन्होंने इसे लोकतंत्र के इस एशियाई गढ़ में मानवाधिकार आपदा करार दिया था।

दुतेर्ते ने अपने सहयोगी सीनेटर बोंग गो की मौजूदगी में शनिवार को अपने इस चौंकाने वाले फैसले की घोषणा की। दुतेर्ते के बजाय गो ने चुनाव केंद्र पर एक आयोग में उपराष्ट्रपति पद के लिये अपनी दावेदारी के लिये नामांकन किया।

फिलीपीन के राष्ट्रपति का कार्यकाल संविधान द्वारा छह साल के लिए सीमित है और विरोधियों ने कहा था कि वे दुतेर्ते द्वारा उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी का सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विरोध करेंगे।

इससे पहले दो राष्ट्रपति हालिया इतिहास में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद निचले निर्वाचित पदों के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने का इरादा जाहिर करने वाले दुतेर्ते राष्ट्रपति रह चुके पहले व्यक्ति थे।

दुतेर्ते के संन्यास की घोषणा उनकी राजनेता बेटी सारा दुतेर्ते के संभावित राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। सारा वर्तमान में दक्षिणी दावो शहर की मेयर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला