लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन ने भारत तथा नौ अन्य देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:01 IST

Open in App

फिलीपीन ने भारत तथा नौ अन्य देशों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को समाप्त करने का शनिवार को निर्णय किया। राष्ट्रपति भवन ने यह घोषणा की है। समाचार पत्र ‘द मनीला टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में कहा कि यात्रा प्रतिबंध हटाने की घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश में शुक्रवार को दूसरी बार कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। देश में शुक्रवार को संक्रमण के 20,310 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 20 करोड़ 40 लाख हो गए।समाचार पत्र में राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता हैरी रोक्यू के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने छह सितंबर से भारत और नौ अन्य देशों से यात्रा प्रतिबंध हटाने के अंतर-एजेंसी कार्य बल (आईएटीएफ) की अनुशंसाओं को मंजूर कर लिया। अधिकारी ने कहा कि अन्य देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। देश की सरकार ने 13 अगस्त को जारी नए नियमों में भारत और नौ अन्य देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतरेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025 पाने वाली पहली भारतीय संस्था बनी एजुकेट गर्ल्स 

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा