फाइजर यूरोप में अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति अस्थायी रूप से कर रही कम : नॉर्वे

By भाषा | Published: January 15, 2021 08:56 PM2021-01-15T20:56:46+5:302021-01-15T20:56:46+5:30

Pfizer temporarily supplies its Kovid-19 vaccine to Europe: Norway | फाइजर यूरोप में अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति अस्थायी रूप से कर रही कम : नॉर्वे

फाइजर यूरोप में अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति अस्थायी रूप से कर रही कम : नॉर्वे

कोपनहेगन, 15 जनवरी (एपी) नॉर्वे के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर अपनी उत्पादन क्षमता को उन्नत करने के क्रम में यूरोप में अपने कोविड-19 टीके की आपूर्ति अस्थायी रूप से कम कर रही है।

देश के जनस्वास्थ्य संस्थान में संक्रमण नियंत्रण विभाग के निदेशक गीर बुकहोम ने कहा, ‘‘हमें आज यह संदेश मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा था कि हमें तीन सप्ताह में फाइजर के टीके की 43,875 खुराक मिलेंगी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हमें 36,075 खुराक मिलेंगी।’’

विभाग ने कहा कि आपूर्ति में कमी अगले सप्ताह से शुरू होगी और यह इसलिए हो रहा है, ताकि फाइजर वर्तमान में 1.3 अरब खुराक से अपनी उत्पादन क्षमता को हर साल दो अरब तक कर सके।

इसने कहा, ‘‘इस अस्थायी कमी से सभी यूरोपीय देश प्रभावित होंगे।’’

नॉर्वे यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है।

हालांकि न तो फाइजर ने और न ही इसकी जर्मन साझेदार बायोएनटेक ने आपूर्ति में कमी की अभी कोई पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pfizer temporarily supplies its Kovid-19 vaccine to Europe: Norway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे