लाइव न्यूज़ :

तुर्की में भूकंप से दहशत, 20 से ज्यादा जख्मी

By भाषा | Updated: August 9, 2019 04:33 IST

तुर्की में अक्सर भूकंप आते हैं और 1999 में आये 7.4 तीव्रता वाले भूकंप में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की के पश्चिमी इलाके में गुरूवार को आये भूकंप से मकानों को नुकसान पहुंचा और करीब 20 लोग जख्मी हो गये। इस जलजले की तीव्रता शुरूआती तौर पर छह मापी गई है।

 तुर्की के पश्चिमी इलाके में गुरूवार को आये भूकंप से मकानों को नुकसान पहुंचा और करीब 20 लोग जख्मी हो गये। इस जलजले की तीव्रता शुरूआती तौर पर छह मापी गई है। तुर्की की आपदा और आपात प्रबंध सेवाओं के अनुसार यह भूकंप का केंद्र देंनीजली प्रांत के बोजकुर्त इलाके में था।

इसका पहला झटका दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) आया। प्रांत के गर्वनर हसन काराहन ने बताया कि इससे मिट्टी के घरों को नुकसान पहुंचा और दूसरों ढांचों में दरारें देखी गईं। इसकी वजह से कुल 23 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा।

इस भूचाल का असर 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किया गया। इसका असर कतिपय पड़ोसी प्रांतों में भी महसूस किया गया। तुर्की में अक्सर भूकंप आते हैं और 1999 में आये 7.4 तीव्रता वाले भूकंप में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?