लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनियों ने यरूशलम से बेदखली में देरी की पेशकश को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:13 IST

Open in App

यरुशलम, दो नवंबर (एपी) फलस्तीनी परिवारों ने मंगलवार को यहूदी निवासियों द्वारा यरूशलम के उस पड़ोसी क्षेत्र से उनकी बेदखली में देरी की पेशकश को खारिज कर दिया, जहां प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के चलते मई में 11 दिन तक गाजा में युद्ध चला था।

पुराने शहर के निकट शेख जर्राह के चार परिवारों ने कहा, ‘‘हमारा फैसला जायज कारण के लिए न्याय में हमारे विश्वास, हमारे घरों और हमारी मातृभूमि के अधिकार से आया है।''

परिवारों ने कहा कि एक ''अन्यायपूर्ण समझौते'' पर सहमति के बजाय वे उनकी दुर्दशा को लेकर अंतरराष्ट्रीय जागरूकता के लिए ''फलस्तीनी सड़कों'' पर भरोसा करेंगे।

इजराइली मानवाधिकार संगठन इर अमीम के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में इजराइली उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई पेशकश ने उन्हें ''संरक्षित किरायेदार'' बना दिया होता, जिसके चलते इनके खिलाफ अगले 15 वर्षों तक बेदखली और तोड़-फोड़ की कार्रवाई के आदेश पर रोक लग जाती।

ये परिवार अब भी इजराइली अदालतों में अपने मुकदमे में दलीलें पेश कर सकते हैं।

ये चार फलस्तीन परिवार उन दर्जनों परिवारों में शामिल हैं जिनके मुकदमे अदालत में अलग-अलग चरण में हैं और यहूदी संगठनों ने इन्हें बेदखल किए जाने की धमकी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी