लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास की चेतावनी, इजरायल और अमेरिका के बीचे खत्म हो जाएंगे सभी संबंध

By भाषा | Updated: February 1, 2020 19:52 IST

अमेरिकी योजना में इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को स्वशासन के सीमित अधिकार दिये जाएंगे जबकि इजराइल को वेस्ट बैंक की बस्तियों को भी अपने क्षेत्र में मिलाने की अनुमति मिलेगी। फलस्तीन के अनुरोध पर काहिरा में अरब देशों के विदेश मंत्रियों का यह सम्मेलन बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफलस्तीन का मानना है कि यह योजना इजरायल को फायदा पहुंचाने वाली है।अमेरिकी योजना में इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को स्वशासन के सीमित अधिकार दिये जाएंगे जबकि इजराइल को वेस्ट बैंक की बस्तियों को भी अपने क्षेत्र में मिलाने की अनुमति मिलेगी।

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार को इजरायल और अमेरिका से सुरक्षा समेत सभी संबंध खत्म करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह बात मिस्र में अरब लीग की बैठक में अपने भाषण के दौरान कही। बैठक में इजरायल-फलस्तीन विवाद को खत्म करने की अमेरिका की योजना को खारिज कर दिया गया है।

अमेरिकी योजना में इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को स्वशासन के सीमित अधिकार दिये जाएंगे जबकि इजराइल को वेस्ट बैंक की बस्तियों को भी अपने क्षेत्र में मिलाने की अनुमति मिलेगी। फलस्तीन के अनुरोध पर काहिरा में अरब देशों के विदेश मंत्रियों का यह सम्मेलन बुलाया गया है। फलस्तीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अब्बास ने कहा कि उन्होंने इजरायल और अमेरिका को बता दिया है कि इस प्रस्ताव के बाद उनके साथ सुरक्षा संबंधों समेत सभी संबंध खत्म कर दिये जाएंगे।

फलस्तीन का मानना है कि यह योजना इजरायल को फायदा पहुंचाने वाली है। हालांकि अब्बास के इस बयान पर अमेरिका या इजरायल की ओर से कोई प्रक्रिया नहीं आई है। फलस्तीनी नेता अब्बास ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल और संदेशों का जवाब देने से इनकार कर दिया है क्योंकि मैं जानता हूं कि वह बाद में यह कहकर इसका इस्तेमाल करेंगे कि मैंने उनसे सलाह-मशविरा कर लिया है।

अब्बास ने कहा कि मैं इस समाधान को कभी स्वीकार नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता कि मुझ लेकर लिखे जाने वाले इतिहास में यह बात दर्ज हो कि मैंने यरूशलम को बेच दिया। उन्होंने कहा कि फलस्तीनी इजरायल के कब्जे को खत्म करने और एक देश की स्थापना को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जिसकी राजधानी पूर्वी यरूशलम हो। 

 

टॅग्स :अमेरिकाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट