लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मौलाना की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, इमरान खान ने बिना सबूत भारत पर लगाए आरोप

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2020 14:35 IST

पाकिस्तान के कराची में एक सुन्नी मौलाना की हत्या को लेकर इमरान खान ने भारत पर आरोप मढ़ दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर वे कोई सबूत अभी नहीं दे सके हैं। मौलाना की हत्या शनिवार रात की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची में सुन्नी मौलाना की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने गोली मारीसुन्नी और शिया समुदाय के बीच खूनी दुश्मनी के नतीजे के तौर पर देखा जा रहा है इस हत्या को

पाकिस्तान के कराची शहर में एक प्रभावशाली सुन्नी मौलाना और उसके वाहन चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 'डॉन' न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कराची के जामिया फारूकिया मदरसे के प्रमुख मौलाना डॉक्टर आदिल खान को शनिवार को कथित तौर पर निशाना बनाकर हमला किया गया। 

खान शाह फैसल कॉलोनी में स्थित मदरसे जामिया फारूकिया के संस्थापक मशहूर विद्वान मौलाना सलीमुल्ला खान के बेटे थे। जामिया फारूकिया देवबंदी पंथ की सुन्नी मुस्लिम शिक्षाओं का अनुसरण करता है। 

पुलिस के बयान के अनुसार खान को ले जा रही कार जब शाह फैसल कॉलोनी में एक शॉपिंग सेंटर के निकट रुकी, तो दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। 

'डॉन' ने अस्पताल की प्रवक्ता अंजुम रिजवी के हवाले से कहा कि खान को लियाकत नेशनल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके वाहन चालक को जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

इमरान खान ने भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तान में कई जानकार इसे सुन्नी और शिया समुदाय के बीच खूनी दुश्मनी के नतीजे के तौर पर देख रहे हैं। पहले भी पाकिस्तान में ऐसी घटनाएं हुई हैं। खास तौर पर धार्मिक विद्वानों की जान ली जाती रही है है। 

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बिना किसी सबूत के इस घटना के लिए भारत पर आरोप मढ़ दिए। इमरान खान ने कहा कि भारत ऐसी घटनाओं के जरिए पाकिस्तान में संप्रदायों में हिंसा पैदा करना चाहता है। 

वहीं, पाकिस्तान के आंतक-रोधी पुलिस अधिकारी रजा उमर खिताब ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या संप्रदायों के बीच हिंसा फैलाने की साजिश के तहत हुई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल