लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक ने तालिबान संबंधी योजना की दी विस्तार से जानकारी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:03 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (एपी) पाकिस्तान ने अपने पड़ोस में अफगानिस्तान में फिर से सत्ता में आई तालिबान की अनुभवहीन सरकार से निपटने के लिए यथार्थवादी बनने, धैर्य दिखाने, बातचीत करने और सबसे जरूरी खुद को अलग-थलग न होने देने जैसे महत्त्वपूर्ण पहलुओं को अपनी योजना में शुमार किया है।

पाकिस्तान की सरकार का प्रस्ताव है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान को राजनयिक मान्यता देने को लेकर एक खाका तैयार करे और अगर वे (तालिबान) उसकी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो प्रोत्साहनों की घोषणा करे। इसके बाद आमने-सामने बैठकर मिलिशिया के नेताओं के साथ बात करें।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने वैश्विक नेताओं के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में बुधवार को इस विचार को रेखांकित किया।

कुरैशी ने कहा, “अगर वे उन उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो वे अपने लिए आसानी पैदा करेंगे, उन्हें स्वीकार्यता मिलेगी जो मान्यता के लिए जरूरी है।”

उन्होंने कहा, “ठीक उसी वक्त, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझना होगा कि विकल्प क्या है? क्या और कोई विकल्प हैं? यह सच्चाई है और क्या वे सच्चाई से मुंह मोड़ सकते हैं?”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, शांतिपूर्ण, स्थिर अफगानिस्तान को लेकर और आतंकवादियों को उनके पैर जमाने देने के लिए कोई मौका नहीं देने के, “अंतरराष्ट्रीय समुदाय के विचार के अनुरूप ही विचार रखता है।” और यह कि तालिबान सुनिश्चित करे, “कि अफगान धरती का किसी अन्य देश के खिलाफ कभी इस्तेमाल नहीं किया जाए।”

कुरैशी ने कहा, “लेकिन हम कह रहे हैं, कि अपने रुख में ज्यादा वास्तविक बनें। उनके साथ बातचीत का नया तरीका अपनाएं। उनके साथ जो तरीका अपनाया गया वह काम नहीं कर रहा है।”

कुरैशी ने कहा कि तालिबान नेतृत्व से की जाने वाली उम्मीदों में एक समावेशी सरकार और मानवाधिकारों के लिए आश्वासन शामिल होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया