लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व PM नवाज शरीफ पर लगाया आजीवन प्रतिबंध, नहीं लड़ सकेंगे कोई चुनाव

By भारती द्विवेदी | Updated: April 13, 2018 12:41 IST

चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने आदेश से पहले कहा, नेताओं का चरित्र अच्छा होना चाहिए, जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक करियर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि नवाज शरीफ किसी भी सार्वजनिक पद के लिए योग्य नहीं हैं। डॉन न्यूज के अनुसार पांच जजों की बेंच ने सर्वसम्मित से यह आदेश पारित किया है। चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने आदेश से पहले कहा, कोई भी शख्स, जिस पर संविधान की धारा 62 (1) के तहत अयोग्य करार दिया गया है तो वो आजीवन अयोग्य ही रहेगा। नेताओं का चरित्र अच्छा होना चाहिए, जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है।

पिछले साल 28 जुलाई को पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को नेशनल असेंबली के सदस्य के तौर पर भी अयोग्य घोषित किया था। उनके ऊपर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विदेशों में धन अर्जित करने का आरोप था। दोषी पाया जाने के बाद नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। पनामा पेपर्स लीक मामले में ये खुलासा हुआ था कि प्रधानमंत्री शरीफ के दोनों बेटों हसन और हुसैन के अलावा उनकी बेटी मरियम ने विदेश में खाते खोले और कंपनियां बनाई हैं, जिसमें 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल