लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दूसरे दौर का कार्यक्रम जारी किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:25 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 दिसंबर पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को सत्ता से बेदखल करने के मकसद से अपने प्रदर्शनों के दूसरे चरण के कार्यक्रम का एलान कर दिया जिसकी शुरुआत बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के शहर मरदान में जनसभा से होगी।

‘द न्यूज’ ने मंगलवार को एक खबर में पीडीएम के प्रवक्ता मियां इफ्तिखार हुसैन के हवाले से कहा कि 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की संचालन समिति की बैठक सोमवार को हुई जिसमें सरकार के खिलाफ संघर्ष की भविष्य की रणनीति तय की गयी।

आंदोलन के तहत पहली जनसभा 23 दिसंबर को मरदान में होगी। इसके बाद 27 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर सिंध के लरकाना में एक और जनसभा होगी।

पीडीएम की संचालन समिति ने छोटे शहरों में भी जनसभाएं आयोजित करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?