लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर भारत में 328 अरब रुपये जमा करने का आरोप, NAB ने दिए जाँच के आदेश

By भारती द्विवेदी | Updated: May 8, 2018 17:10 IST

पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रुपए भारतीय वित्त मंत्रालय में जमा कराये गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली,8 मई: पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। नवाज शरीफ के अलावा केस से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर करोड़ों रुपए का काला धन जमा करने का आरोप है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ ने भारत में कथित तौर पर 4.9 अरब (328 अरब रुपये) डॉलर अवैध तरीके से जमा किए हैं।

एनबीटी के खबर के मुताबिक पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रुपए भारतीय वित्त मंत्रालय में जमा कराये गए हैं। जिसकी वजह से भारत का फॉरन एक्सचेंज रिजर्व बढ़ा और पाकिस्तान को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ा। 

बता दें कि 3 मई को बेनामी संपत्ति मामले में नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दोषी हैं। एनएबी के ऑफिसर इमरान डोगरा ने इस्लामबाद के कोर्ट को ये बताया है कि प्रधानमंत्री रहते हुए नवाज शरीफ ने लंदन में  एवेनफील्ड प्रॉपर्टी के मालिक बने थे। 

नवाज शरीफ पर पहले से ही भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं। जिसके चलते हाल ही में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए, पहले उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटाया। फिर अपने एक दूसरे फैसले में पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक करियर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा