लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में गवर्नर शासन लगाने की गृह मंत्री ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 27, 2022 20:39 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थित परवेज इलाही ने न्यायालय के फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कदम से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके बेटे हमजा शरीफ से "ट्रस्टी" मुख्यमंत्री का दर्जा भी छिन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री सनाउल्लाह ने कहा कि गवर्नर शासन लगाने के संबंध में मसौदा तैयार किया जा रहा है और मैंने व्यक्तिगत तौर पर इसपर काम शुरु कर दिया है।उन्होंने कहा कि अगर मेरा प्रवेश रोका गया, तो वह गवर्नर शासन का आधार बनेगा।सनाउल्लाह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले ने "जटिलताएं पैदा की हैं और राजनीतिक हालात अस्थिर किए हैं।"

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने बुधवार को आगाह किया कि अगर पंजाब प्रांत में उनका प्रवेश प्रतिबंधित किया गया तो पंजाब में गवर्नर शासन लगाया जा सकता है। सनाउल्लाह का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थित परवेज इलाही को पंजाब का मुख्यमंत्री घोषित किया। 

इलाही ने न्यायालय के फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कदम से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके बेटे हमजा शरीफ से "ट्रस्टी" मुख्यमंत्री का दर्जा भी छिन गया है। इस बीच यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री सनाउल्लाह ने कहा, "गवर्नर शासन लगाने के संबंध में मसौदा तैयार किया जा रहा है और मैंने व्यक्तिगत तौर पर इसपर काम शुरु कर दिया है।" 

उन्होंने कहा, "अगर मेरा प्रवेश रोका गया, तो वह गवर्नर शासन का आधार बनेगा।" दरअसल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के जनप्रतिनिधियों ने पंजाब प्रांत में उनके प्रवेश को रोकने की बात कही थी, इसी की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री ने यह बयान दिया है। बहुमत हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को चुनाव हारने वाले परवेज इलाही ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें प्रधानमंत्री शरीफ के बेटे हमजा को विजयी घोषित किया गया था। 

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार देर रात मजारी के पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चुनाव में 10 मतों को खारिज करने का विवादित फैसला "गैरकानूनी" करार दिया और कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवार इलाही पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। सनाउल्लाह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले ने "जटिलताएं पैदा की हैं और राजनीतिक हालात अस्थिर किए हैं" और इन सब के कारण रुपया डॉलर के मुकाबले नीचे गिरा रहा है और अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानसुप्रीम कोर्टइमरान खानशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट