लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः मशहूर लेखिका फहमीदा रियाज़ का निधन, निर्वासन के वक्त भारत में गुज़ारे थे 6 साल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 22, 2018 11:22 IST

Pakistani Writer Fahmida Riaz passes away at the age of 72: फहमीदा रियाज़ पिछले कुछ महीनों से बीमार थी। उन्होंने 21 नवंबर को 72 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। उर्दू साहित्य में शोक की लहर।

Open in App

मशहूर प्रगतिशील लेखिका फहमीदा रियाज़ का निधन हो गया। वो 72 वर्ष की थी और पिछले कुछ महीने से बीमार थीं। साहित्य जगत में नारीवादी योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वो मानवाधिकारों के लिए भी सक्रिय रहीं। उनके 15 से ज्यादा फिक्शन और कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। फहमीदा के निधन से उर्दू साहित्य जगत में शोक व्याप्त है।

फहमीदा रियाज़ की पहली साहित्यिक किताब 1967 में प्रकाशित हुई थी जिसका नाम 'पत्थर की जुबान' था। उनके अन्य कविता संग्रह में धूप, पूरा चांद, आदमी की ज़िंदगी इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कई उपन्यास भी लिखे जिनमें जिंदा बहर, गोदवरी और करांची प्रमुख हैं। उनकी कविताओं में क्रांति और बगावत की झलक मिलती है।

जब उनका दूसरा कविता संग्रह बदन दरीदा 1973 में प्रकाशित हुआ तो उनपर कविता में वासना और अश्लीलता के इस्तेमाल के आरोप लगे। उस वक्त तक ऐसे विषय महिला लेखिकाओं से लिए दूर की कौड़ी माने जाते थे। उन्होंने अनुवाद के जरिए भी उर्दू साहित्य को समृद्ध किया है। 

फहमीदा रियाज का जन्म मेरठ में जुलाई 1946 में एक साहित्यिक परिवार में हुआ था। उन्होंने जीवन भर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  जनरल जिया-उल-हक के शासन काल में वो 6 साल भारत में रही। 

1988 में पहली पीपीपी सरकार में फहमीदा को नेशनल बुक काउंसलि ऑफ पाकिस्तान की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। बेनजीर भुट्टो के दूसरे कार्यकाल के दौरान वो संस्कृति मंत्रालय से भी जुड़ी रही। 2009 में उन्हें उर्दू डिक्शनरी बोर्ड का मुख्य संपादक नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!