लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर चीन से की बातचीत, भारत के आक्रामक रुख से पाक है परेशान

By भाषा | Updated: July 4, 2020 03:49 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कश्मीर मुद्दे पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देकुरैशी ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है और भारत का ‘‘आक्रामक रुख’’ क्षेत्र की शांति को संकट में डाल रहा है।पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि भारतीय उकसावों पर पाकिस्तान संयम बरत रहा है।’’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की, साथ ही कश्मीर मुद्दे और अफगानिस्तान में हालात पर भी बातचीत की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई।

इस बातचीत में कुरैशी ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है और भारत का ‘‘आक्रामक रुख’’ क्षेत्र की शांति को संकट में डाल रहा है। कुरैशी ने कहा,‘‘ भारतीय उकसावों पर पाकिस्तान संयम बरत रहा है।’’

उन्होंने भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। बयान में कहा गया कि कुरैशी ने पाकिस्तान और चीन को ‘सदाबहार रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदार’ बताया और कहा कि क्षेत्र में विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से और सहमति के साथ निपटाया जाना चाहिए न कि ‘‘एकपक्षीय, अवैध और बलप्रयोग’’ के जरिए।

टॅग्स :पाकिस्तानइनडो पाकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?