लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी FIA के प्रमुख को इमरान खान ने हाथ पकड़वाकर शौचालय में करवाया था बन्द, पीड़ित बशीर मेमन ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2022 09:03 IST

मामले में बोलते हुए पाकिस्तानी एफआईए के पूर्व महानिदेशक बशीर मेमन ने कहा कि इमरान खान के तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान ने उन्हें इस बात के लिए फटकारा भी था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी एफआईए के पूर्व महानिदेशक बशीर मेमन ने इमरान खान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान के कहने पर उन्हें शौचालय में बन्द करवाया गया था। बशीर मेमन ने इमरान खान के तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान पर भी आरोप लगाया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के पूर्व महानिदेशक बशीर मेमन ने एक हैकर के इस दावे की पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया गया था। इससे जुड़ी खबरें बुधवार को मीडिया में सामने आई थी। 

गौरतलब है कि एक हैकर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मेमन और खान के बीच हुई बैठक का पूरा घटनाक्रम साझा किया था। हालांकि अब ये ट्वीट हटा दिए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला

जिओ टीवी के अनुसार, मेमन ने हैकर के दावों की पुष्टि करते हुए कहा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर उन्होंने खान से रूखे लहजे में बात की थी। 

मेनन के बात करने के तरीके से उन्हें शौचालय में बन्द कर दिया गया था

खबर के अनुसार, इसके बाद इमरान खान के तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान ने मेमन का हाथ पकड़ा और उन्हें शौचालय में बंद कर दिया। मेमन ने कहा, ‘‘आजम खान ने मुझे मेरे व्यवहार के लिए फटकारा भी।’’ यह पूरा मामला पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर आया था। 

हैकर ने लगाए और आरोप

आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीवी चैनल 24एचडी के मुताबिक, 'बुशरा बीबी के कहने पर मरियम नवाज शरीफ के सेल में सीक्रेट कैमरा लगाया गया था। बुशरा ने तत्कालीन पीएम इमरान खान से मरियम के बाथरूम में सीक्रेट कैमरा लगवाने को कहा था ताकि जरूरत पड़ने पर वह उन्हें ब्लैकमेल कर सकें।'

गौरतलब है कि बशीर मेनन के इस दावे के बाद पूर्व पीएम इमरान खान के विरोधियों को एक और मौका मिल गया है। ऐसे में जहां शहबाज शरीफ सरकार और इमरान खान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते है, वहीं इस तरह के खुलासे कहीं न कहीं इमरान खान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानFIAइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा