लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी अदालत मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले में 28 नवम्बर को सुनायेगी फैसला

By भाषा | Updated: November 20, 2019 05:01 IST

मुशर्रफ पर तीन नवम्बर, 2007 को आपातकाल लागू करने के आरोप हैं। न्यायमूर्ति वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने इस मामले में सुनवाई की। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार मंगलवार को फैसला सुरक्षित रखने के बाद अदालत ने घोषणा की कि 28 नवम्बर को फैसला सुनाया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली सरकार ने 2013 में सेना के पूर्व प्रमुख मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कराया था।अदालत ने फैसला सुरक्षित रखने के दौरान मुशर्रफ के वकील को 26 नवम्बर तक अंतिम दलीलें पेश करने के भी निर्देश दिये।

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले में 28 नवम्बर को फैसला सुनाया जायेगा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की पिछली सरकार ने 2013 में सेना के पूर्व प्रमुख मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कराया था।

मुशर्रफ पर तीन नवम्बर, 2007 को आपातकाल लागू करने के आरोप हैं। न्यायमूर्ति वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने इस मामले में सुनवाई की। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार मंगलवार को फैसला सुरक्षित रखने के बाद अदालत ने घोषणा की कि 28 नवम्बर को फैसला सुनाया जायेगा।

अदालत ने फैसला सुरक्षित रखने के दौरान मुशर्रफ के वकील को 26 नवम्बर तक अंतिम दलीलें पेश करने के भी निर्देश दिये। ऐसा कहा जाता है कि मुशर्रफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे हैं। दोषी पाये जाने पर मुशर्रफ (76) को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार मुशर्रफ पाकिस्तान के ऐसे पहले सेना प्रमुख हैं जिन पर राजद्रोह के आरोप लगाये गये। मुशर्रफ पर 31 मार्च, 2014 को इस मामले में आरोप तय किये गये थे। मुशर्रफ ने पांच आरोपों में दोषी नहीं होने की दलील दी और इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया। मुशर्रफ के 2016 में दुबई भाग जाने के बाद इस मामले में सुनवाई रूक गई थी।

मुशर्रफ वापस लौटने की प्रतिबद्धता के साथ 18 मार्च, 2016 को इलाज के लिए पाकिस्तान से दुबई रवाना हुए थे। इसके कुछ महीनों बाद विशेष अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। मुशर्रफ ने कई बार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान लौटने से इनकार किया है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल