लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सियालकोट में श्रीलंकाई नागरिक की लिंचिंग मामले में 6 लोगों को मौत की सजा, 7 को उम्रकैद

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2022 22:00 IST

साथ ही आतंकवाद रोधी अदालत ने 7 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 67 लोगों को लिंचिंग में शामिल होने के लिए दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे67 लोगों को लिंचिंग में शामिल होने के लिए दो-दो साल की सजा सुनाई गईसियालकोट में सरेआम जिंदा जलाकर की गई थी प्रियंथा कुमारा की भीड़ हत्या

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी अदालत ने ईशनिंदा को लेकर श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई। इसके अलावा आतंकवाद रोधी अदालत ने 7 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 67 लोगों को लिंचिंग में शामिल होने के लिए दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।

इससे पहले एक यूट्यूबर को भी हो चुकी है मामले में सजा

इससे पहले सियालकोट के एक निवासी को आतंकवाद विरोधी अदालत ने एक साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने श्रीलंकाई नागरिक की लिंचिंग का समर्थन किया था।

सियालकोट में सरेआम जिंदा जलाकर की गई थी भीड़ हत्या 

आपको बता दें कि पिछले साल श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा कुमारा को ईश निंदा के आरोप में 800 से अधिक लोगों की भीड़ ने सियालकोट में सरेआम जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद 900 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

सियालकोट की एक फैक्ट्री में मैनेजर थे प्रियंथा कुमारा

प्रियंथा कुमारा सियालकोट की एक फैक्ट्री में प्रबंधक के पद थे। ईश निंदा की एक अफवाह के कारण नवंबर 2021 में 800 लोगों की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। अफवाह में यह कहा गया था कि कुमारा ने फैक्ट्री की दीवार से एक इस्लामी कविता को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर को फाड़कर ईशनिंदा की थी। 

अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की थी

सैकड़ों की भीड़ उनपर हमला करने आई तो वे फैक्ट्री की छत पर छिप गए थे, लेकिन भीड़ उन्हें सड़क तक घसीटकर लेकर आई और उनकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ में कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थक भी शामिल थे। जैसे ही घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए, इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय आक्रोश पैदा कर दिया था।

टॅग्स :पाकिस्तानश्रीलंकाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल