लाइव न्यूज़ :

सेना, आईएसआई के आलोचक 22 वर्षीय पाकिस्तानी ब्लॉगर एवं पत्रकार मोहम्मद बिलाल खान की हत्या

By भाषा | Updated: June 17, 2019 20:31 IST

‘डॉन’ समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि मोहम्मद बिलाल खान अपने एक रिश्तेदार एहतेशाम के साथ थे, तभी उन्हें एक फोन आया जिसके बाद एक व्यक्ति रविवार रात को उन्हें निकटवर्ती जंगल लेकर गया। खान के ट्विटर पर 16,000, यू-ट्यूब पर 48,000 और फेसबुक पर 22,000 फौलोवर्स हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक सद्दर मलिक नईम ने बताया कि खान पर इस्लामाबाद के जी-9/4 इलाके में हमला किया गया।कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के आलोचक होने के कारण उनकी हत्या की गई।

पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना एवं जासूसी एजेंसी आईएसआई की आलोचना करने के लिए जाने जाने वाले 22 वर्षीय पाकिस्तानी ब्लॉगर एवं पत्रकार की यहां अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

‘डॉन’ समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से बताया कि मोहम्मद बिलाल खान अपने एक रिश्तेदार एहतेशाम के साथ थे, तभी उन्हें एक फोन आया जिसके बाद एक व्यक्ति रविवार रात को उन्हें निकटवर्ती जंगल लेकर गया। खान के ट्विटर पर 16,000, यू-ट्यूब पर 48,000 और फेसबुक पर 22,000 फौलोवर्स हैं।

पुलिस अधीक्षक सद्दर मलिक नईम ने बताया कि खान पर इस्लामाबाद के जी-9/4 इलाके में हमला किया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उनका रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नईम ने बताया कि संदिग्ध ने हत्या के लिए खंजर का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों ने बंदूक चलने की भी आवाज सुनी। ब्लॉगर एवं पत्रकार खान की हत्या के बाद हैशटैग‘जस्टिसफॉरमोहम्मदबिलालखान’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा।

कई ट्विटर यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के आलोचक होने के कारण उनकी हत्या की गई। एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी पत्रकार मोहम्मद बिलाल खान की इस्लामाबाद में कल रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

खान को ताकतवर सेना एवं उसकी कुख्यात जासूसी एजेंसी के आलोचक के तौर पर जाना जाता था।’’ मृतक के पिता अब्दुल्ला ने बताया कि खान के शरीर पर किसी धारदार हथियार के निशान थे। इस संबंध में आतंकवाद रोधी कानून समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खान के पिता ने कहा कि इस घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा