लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने दो हिंदू फौजी अफसरों को दिया प्रमोशन, बनाया लेफ्टिनेंट कर्नल

By भाषा | Updated: February 25, 2022 22:07 IST

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिंध प्रांत के थार जिले के रहने वाले मेजर डॉक्टर कैलाश कुमार एक शानदार अधिकारी हैं और सेना उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर प्रमोट कर रही है। इसके साथ ही सेना ने मेजर डॉक्टर अनिल कुमार को भी प्रमोशन देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने मेजर डॉक्टर कैलाश कुमार और मेजर डॉक्टर अनिल कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया हैडॉक्टर कैलाश कुमार पाकिस्तान सैन्य अकादमी से पास आउट होकर मेडिकल कोर में सेवा दे रहे हैंलेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश कुमार की तरह सिंध के रहने वाले हैं

इस्लामाबाद:पाकिस्तानी सेना ने अपने इतिहास में पहली बार दो हिंदू अफसरों को लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक की प्रमोशन दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिंध प्रांत के थार जिले के रहने वाले मेजर डॉक्टर कैलाश कुमार एक शानदार अधिकारी हैं और सेना उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर प्रमोट कर रही है।

खबरों के मुताबिक डॉक्टर कैलाश कुमार पाकिस्तान सैन्य अकादमी से पास आउट हुए हैं और वह इस समय पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर में अपनी सेवा दे रहे हैं।

वहीं इसके साथ ही सेना ने मेजर डॉक्टर अनिल कुमार को भी प्रमोशन देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया है। दोनों सैन्य अधिकारियों के प्रमोशन पर पाकिस्तानी सेना के प्रोन्नति बोर्ड ने मंजूरी प्रदान की है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कैलाश कुमार साल 2019 में हिंदू समुदाय से देश के पहले मेजर बने थे। वह साल 1981 में पैदा हुए थे और लियाकत यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने के बाद साल 2008 में कैप्टन के रूप में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए थे।

वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश कुमार से एक साल छोटे हैं। वह भी सिंध प्रात के बादिन के रहने वाले हैं। वह साल 2007 में सेना में आये थे। गुरुवार को सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन ने कैलाश कुमार की प्रोन्नति के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मेजर कैलाश कुमार लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू सैन्य अधिकारी हैं।

इस खबर पर पाकिस्तान में हिंदुओं के अधिकार के लिए अभियान चलाने वाले कपिल देव ने लिखा कि कैलाश कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में प्रोन्नत कर इतिहास रचा गया। हालांकि इन प्रोन्नतियों के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

टॅग्स :Pakistan Armyपाकिस्तानArmyPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा