लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जानें कितने लोगों की हुई मौत

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 12:17 IST

पाकिस्तान में हुए इस हेलीकॉप्टर विस्फोट में मृतकों में एक पायलट, सह पायलट और दो अन्य सैनिक शामिल हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार शाम एस्तोर जिले के उत्तरी मिनिमार्ग क्षेत्र में तकनीकी खामी की वजह से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इसी साल 22 मई को कचारी में दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गई थी।

मुल्तान (पाकिस्तान): पाकिस्तान की सेना का एक हेलीकॉप्टर शनिवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि हेलीकॉप्टर एक सैनिक का शव ले जा रहा था जिसकी हिमस्खल में फंसकर मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि शनिवार शाम एस्तोर जिले के उत्तरी मिनिमार्ग क्षेत्र में तकनीकी खामी की वजह से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मृतकों में पायलट, सह पायलट और दो अन्य सैनिक शामिल हैं।  

घटना पर पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में ये कहा-

पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, तकनीकी कारणों से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट का नाम सेजर एम. हुसैन, को-पायलट का नाम अयाज हुसैन है। वहीं दो सैनिक मुहम्मद फारुख और नायक इंजमाम आलम है। बता दें कि इसी साल 22 मई को कचारी में दर्दनाक विमान दुर्घटना हो गई थी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में लगभग 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  उतरने से पहले ही रिहायशी इलाके पर गिर गया था। 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ विस्फोट

बता दें कि पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक बम विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। समा टीवी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया है कि विस्फोट पंजगुर जिसे में एक फुटबॉल क्लब के पास हुआ है। विस्फोट में कमसे कम दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

(एजेंसी इनपुट)

 

टॅग्स :पाकिस्तानहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?