लाइव न्यूज़ :

TikTok को बैन कर चीन को झटका देगा पाकिस्तान!, इस वजह से इमरान खान लगाना चाहते हैं बैन

By अनुराग आनंद | Updated: September 26, 2020 17:14 IST

सूचना मंत्री शिबली फराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ इस मुद्दे पर एक या दो बार नहीं बल्कि 15-16 बार चर्चा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशिबली फराज ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बेहद सतर्क हैं। इमरान खान ने पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को अश्लीलता मुक्त करने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली: भारत व अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। अब एक नई खबर सामने आ रही है कि भारत व अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान भी टिकटॉक को बैन करना चाहता है। 

द न्यूज को दिए इंटरव्यू में इमरान खान सरकार के सूचना मंत्री ने शिबली फराज ने कहा कि इमरान खान देश में तेजी से फैल रहे अश्लीलता को देखते हुए टिकटॉक सहित इस तरह के अन्य ऐप को भी बैन करने पर विचार कर रहे हैं।

इमरान खान समाज में बढ़ती नग्नता-अश्लीलता को लेकर बेहद चिंतित हैं- 

पाकिस्तान के मंत्री शिबली फराज ने कहा कि पीएम इमरान खान समाज में बढ़ती नग्नता-अश्लीलता को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा है कि इससे पहले कि यह सामाजिक धार्मिक मूल्यों को खत्म कर दे, इसे रोकना जरूरी है।''

सूचना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ इस मुद्दे पर एक या दो बार नहीं बल्कि 15-16 बार चर्चा की है। वह समाज में मुख्यधारा के आउटलेट्स, सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए फैल रही अश्लीलता को रोकने के लिए व्यापक रणनीति चाहते हैं। 

पीएम इमरान खान दे चुके हैं आदेश-

बता दें कि इस मामले में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बेहद सतर्क हैं। वह चिंतित हैं कि इस तरह के ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटिंग व समलैंगिकता आदि को बढ़ावा मिल रहा है। इसी वजह से इस मामले में जिम्मेदार विभाग को पाकिस्तान के पीएम ने विशेष सुझाव दिया है। 

इमरान खान ने पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) को आदेश दिया है कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऐप्स को अश्लीलता से मुक्त किया जाए। पीटीए ने हाल ही में पांच डेटिंग ऐप्स को बान किया था जिन पर नग्नता और समलैंगिकता फैलाने का आरोप था।

टॅग्स :टिक टोकपाकिस्तानचीनइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल