लाइव न्यूज़ :

चीन से कोविड टीकों की 70 लाख खुराकें खरीदेगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 मार्च पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि उनका देश चीन से कोविड टीकों की 70 लाख खुराकें खरीदने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान ने यह घोषणा देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच की है।

इससे पहले, पाकिस्तान ने कहा था कि तत्काल टीके खरीदने की उसकी कोई योजना नहीं है और वह कोविड-19 चुनौतियों का मुकाबला सामूहिक प्रतिरोधी क्षमता और चीन जैसे मित्र देशों से दान में मिलने वाले टीकों के जरिए करेगा।

योजना मंत्री असद उमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीकों की पहली खेप इस महीने के अंत तक पाकिस्तान में आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन से साइनोफार्मा और कैनसिनो टीकों की खरीद की प्रक्रिया में हैं। इस महीने के अंत तक साइनोफार्मा टीके 10 लाख खुराक सहित टीकों की दो खेप पाकिस्तान पहुंच जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना अगले महीने से 50 साल से अधिक आयु वाले लोगों को टीकाकरण अभियान के दायरे में लाने की है। इससे पहले, केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा था।

पाकिस्तान में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत दो फरवरी को हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब