लाइव न्यूज़ :

Iran Airstrike: पाकिस्तान ने ईरान को सख्त लहजे में गंभीर नतीजे भुगतने की दी चेतावनी

By आकाश चौरसिया | Updated: January 17, 2024 15:31 IST

ईरान के द्वारा बलूचिस्तान में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले पर पाकिस्तान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। इसके साथ कहा कि ईरान गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने की दी चेतावनीपिछले दिनों ईरान ने बलूचिस्तान स्थित कुछ आतंकवादी ठिकानों पर किया था हमलाहमले में दो बच्चों की मृत्यु भी हो गई थी

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बुधवार को ईरान को सख्त लहजे में गंभीर रूप से परिणाम भुगतने को कहा है। यह बात उस समय सामने आई है, जब बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में ड्रोन और मिसाइल से हमले किये। इस घटना में दो बच्चे और तीन लोग घायल हो गये थे। 

ईरान स्थित राज्य मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। एक दिन बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक और सीरिया में मिसाइलों से हमला किया। इस्लमाबादा की ओर ईरान के उच्चायोग को समन भेजा गया है, जिसमें इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ईरान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। 

ईरान के हमले से मध्य एशिया में काफी तनाव पैदा हो गया है। यह क्षेत्र पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि इजरायल के द्वारा हमास के लड़ाकू को मार गिराने के लिए लगातार गाजा पट्टी पर हमला किया जा रहा है। 

ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी तासनीम ने कहा, "जैश-अल-अदल आतंकवादी संगठन को पाकिस्तान में टारगेट करने का उद्देश्य था। इसके साथ ही बताया कि सफलतापूर्वक इस संगठन को हमला करने की कोशिश की थी।" यह भी दावा करते हुए कि लक्षित क्षेत्र को "ग्रीन माउंटेन" कहा जाता है, एजेंसी ने कहा कि ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए लक्षित किया गया था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल आतंकवादी समूह ने पहले भी पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं।

असल में बात यह है कि जैश-अल-अदल आतंकवादी ग्रुप ने पिछले दिनों ईरान के सुरक्षा कर्मियों पर घुड़सवार हमला किया था। यह हमला पाकिस्तान बॉर्डर के निकट था। इस बात की जानकारी डॉन अखबार ने पुष्टि की थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानईरानHamas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा