लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: January 27, 2020 19:04 IST

सिंध के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक (मानवाधिकार) अधिवक्ता वीरजी कोल्ही ने कहा कि शरारती तत्वों का मकसद इलाके में सांप्रदायिक शांति को भंग करना था।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक गांव में एक मंदिर में चार अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।   समाचार पत्र डॉन ने बताया कि सिंध प्रांत के थार के छाचरो कस्बे के पास एक गांव में माता देवल भिटानी मंदिर में रविवार रात चार लोगों ने तोड़फोड़ की। इस घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

स्थानीय थाना प्रभारी हुसैन बक्स राजार ने कहा कि पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है और "स्थानीय विशेषज्ञों" से मदद मांगी है जो बदमाशों की पहचान के लिए उनके पैरों के निशान की जांच कर रहे हैं। सिंध के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक (मानवाधिकार) अधिवक्ता वीरजी कोल्ही ने कहा कि शरारती तत्वों का मकसद इलाके में सांप्रदायिक शांति को भंग करना था।

उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं।

हालांकि, समुदाय के अनुसार, देश में करीब 90 लाख हिंदू हैं। पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में है जहाँ वे मुस्लिम लोगों के साथ संस्कृति, परंपरा और भाषा साझा करते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला