लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: आजादी की पूर्व संध्या पर बलूचिस्तान में आतंकियों के हाथों मारे गये दो पाक फौजी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2022 15:35 IST

पाक सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया है कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात बलूचिस्तान के हरनाई के खोस्त इलाके में जबरदस्त हमला बोला, जिसमें पाक सेना के दो जवान मारे गये।

Open in App
ठळक मुद्देआजादी की पूर्व संध्या पर पाक सुरक्षा बल को पहुंचा भारी धक्का बलूचिस्तान में हुए आतंकी हमले में मारे गये पाकिस्तान सेना के दो जवान इस आतंकी हमले में पाक सेना का एक मेजर भी घायल हुआ है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अफगान सीमा से सटे बलूचिस्तान में हुआ आतंकी हमले में पाकिस्तान सेना के दो जवान मारे गये हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए सेना के मीडिया मामलों के विंग ने रविवार को कहा कि बलूचिस्तान के हरनाई में पाक सेना के दो जवानों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई है।

पाक सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी किये गये एक बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात हरनाई के खोस्त इलाके में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर जबरदस्त हमला बोला, जिसे सैनिकों ने नाकाम कर दिया लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हुआ फायरिंग में दो जवान भी मारे गये हैं।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है, "आतंकियों ने कैंप पर हमला किया लेकिन जैसे ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला वो भागने लगे। इसी क्रम में सेना के जवानों ने भाग रहे आतंकवादियों का पास के पहाड़ों तक पीछा किया। जिस दौरान दोनों ओर से भारी गोलाबारी हुई और परिणामस्वरूप नायक आतिफ और सिपाही कय्यूम की मौत हो गई।"

इसके साथ ही आईएसपीआर के बयान में यह भी कहा गया है कि इस भयंकर लड़ाई में दोनों पक्षों के बीच कई सौ राउड की फायरिंग हुई और इस लड़ाई में सेना के एक मेजर उमर भी घायल हो गए, वहीं हमला करने वाले आतंकवादियों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

हमले के बाद पाक सेना के मीडिया विंग ने कहा, "आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बल के जवानों ने बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को बाधित करने के प्रयासों को विफल कर दिया है।"

इस घटना के इतर शनिवार को ही लोअर दीर ​​में आतंकियों द्वारा बिछाये गये एक आईईडी विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इसी तरह बीते नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में सैन्य काफिले पर हुए हमले में चार जवान मारे गये थे।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan ArmyIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट