पाकिस्तान, तुर्की के बाद इंडोनेशिया में भूकंप,  20 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, कई मकान ध्वस्त

By भाषा | Published: September 26, 2019 05:23 PM2019-09-26T17:23:07+5:302019-09-26T17:23:07+5:30

भूकंप संबंधी घटनाओं में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। यहां रह रहे लोग घबराई हालत में अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप स्थानीय समय आठ बजकर 45 मिनट पर आया।

Pakistan, Turkey followed by earthquake in Indonesia, 20 people killed, hundreds injured, many houses destroyed | पाकिस्तान, तुर्की के बाद इंडोनेशिया में भूकंप,  20 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, कई मकान ध्वस्त

भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे।

Highlightsकरीब 400,000 आबादी वाले अम्बोन शहर के निवासी घायल नागरिकों की मदद कर रहे हैं।ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें घरों को तबाह, दीवार गिरी हुई और मलबा दिख रहा हैं।

इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से कई मकान ध्वस्त हो गए और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई।

भूकंप संबंधी घटनाओं में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। यहां रह रहे लोग घबराई हालत में अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप स्थानीय समय आठ बजकर 45 मिनट पर आया। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी और स्थानीय तलाश और बचाव कार्यालय ने बताया कि  मौत मलबे की चपेट में आने, भूस्खलन की घटना में और ऊंचे स्थान पर जाने के दौरान मोटरसाइकिल से गिरने से हो गई।

करीब 400,000 आबादी वाले अम्बोन शहर के निवासी घायल नागरिकों की मदद कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें घरों को तबाह, दीवार गिरी हुई और मलबा दिख रहा हैं। एएफपी के एक संवाददाता ने एम्बोन में बताया, ‘‘ मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।’’ सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे। 

Web Title: Pakistan, Turkey followed by earthquake in Indonesia, 20 people killed, hundreds injured, many houses destroyed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे