लाइव न्यूज़ :

290 किमी तक के लक्ष्य को भेदने में माहिर बैलिस्टिक मिसाइल का पाकिस्तान ने किया परीक्षण

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:13 IST

पाकिस्तान के सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार परीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मंज, महानिदेशक, स्ट्रैटेजिक प्लांस डिविजन, कमांडर आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और सामरिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर उपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने परमाणु सक्षम बैल्स्टिक मिसाइल का प्रशिक्षण किया परीक्षण यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक के लक्ष्य को निशाना बना सकती है।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया। यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक के लक्ष्य को निशाना बना सकती है।

सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रशिक्षण प्ररीक्षण ‘आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड’ फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास का हिस्सा था जिसका उद्देश्य दिन और रात में संचालन तैयारी प्रक्रिया का अभ्यास करना था।’’ बयान में कहा गया कि ‘गजनवी’ मिसाइल विभिन्न तरह के मुखास्त्रों को 290 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है।

पाकिस्तान के सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार परीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नदीम जकी मंज, महानिदेशक, स्ट्रैटेजिक प्लांस डिविजन, कमांडर आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और सामरिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर उपस्थित थे। पाकिस्तान ने 29 अगस्त, 2019 को ‘गजनवी’ का प्रायोगिक परीक्षण किया था। उससे कुछ दिन पहले भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया था। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट