लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: फाइव स्टार होटल पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत, भीतर अब भी घुसे हैं आतंकवादी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 20:37 IST

प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 3 आतंकी होटल के भीतर हैं और गोलियों की आवाजें सुनी जा रही हैं। हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत की खबर भी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के फाइव स्टार होटल में आतंकी हमला होटल में घुसे हैं 3 आतंकी, सुनाई दे रही गोलियों की आवाज

पाकिस्तान के एक पांच सितारा होटल पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जिस होटल पर आतंकी हमला हुआ है वह बलूचिस्तान के ग्वादर में है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 3 आतंकी होटल के भीतर हैं और गोलियों की आवाजें सुनी जा रही हैं। कहा जा रहा है आतंकी हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। 

पाकिस्तानी अखबार डॉन की वेबसाइट के मुताबिक आतंकियों ने ग्वादर स्थित पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला बोला है। डॉन ने ग्वादर के स्टेशन हाउस ऑफिसर के हवाले से लिखा है कि 4:50 बजे होटल में हथियारों के साथ तीन-चार लोगों की खबर मिली। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी अभी चल रही है लेकिन इसमें हताहत होने वालों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान होटल में कोई भी विदेशी मौजूद नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान की पुलिस, एंटी टेरेरिज्म फोर्स और सेना के जवानों ने स्थिति को संभालने के लिए मोर्चा ले लिया है। 

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मोहसिन हसन बट ने भी पुष्टि की है कि दो से तीन बंदूकधारियों ने पहले गोली चलाई और फिर होटल में दाखिल हो गए। आईजीपी  ने बताया कि हमले के वक्त होटल में कोई भी विदेशी नागरिक मौजूद नहीं था, वहां केवल होटल का स्टाफ था। उन्होंने कहा कि 95 फीसदी होटल को खाली कराया जा चुका है। 

आईजीपी ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि हमलावर एक नाव के जरिये हमला करने आए हों।

फ्रंटियर कॉर्प्स के कर्मियों ने होटल को बंद कर दिया है और किसी को भी उस इलाके के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ग्वादर में पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल वेस्ट हार्बर रोड पर वेस्ट बे के दक्षिण में कोह-ए-बातिल पहाड़ी पर है। इस पांच सितारा होटल में व्यवसाय और अवकाश के सिलसिले में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

यह हमला ग्वादर के उस आतंकी हमले के कुछ ही दिनों बाद हुआ है जिसमें ओरमारा के पास पाक नौसेना, वायु सेना और तट रक्षकों के 11 कर्मियों सहित 14 लोगों की जान चली गई थी। 

बता दें कि चीन पाकिस्तान के ग्वादर से ही जिनझियांग तक चीन-पाक आर्थिक गलियारा बना रहा है और इसके लिए अरबों की भारी रकम खर्च कर चुका है।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल