लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने फरवरी 2019 में एफ-16 विमान गिराने के भारतीय रुख को 'आधारहीन' बताया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:11 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 नवंबर पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के इस रुख को "निराधार" बताते हुए खारिज कर दिया कि फरवरी 2019 में हवाई झड़प के दौरान एक भारतीय पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान के गिरने से पहले 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था और बाद में एक मार्च की रात में उन्हें रिहा किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को उन्हें उनके अदम्य शौर्य और साहस के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान ‘पूरी तरह से निराधार’ भारतीय दावों को स्पष्टतया खारिज करता है कि एक भारतीय पायलट द्वारा एक पाकिस्तानी एफ -16 विमान को मार गिराया गया था।"

बयान में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान का जायजा लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि की है कि उस दिन कोई पाकिस्तानी एफ-16 नहीं मार गिराया गया था।

विदेश कार्यालय ने कहा कि पायलट की रिहाई "भारत की कटुता और गलत तरीके से की गयी आक्रामक कार्रवाई के बावजूद शांति की पाकिस्तान की इच्छा का प्रमाण थी।"

भारत द्वारा बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें