लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 'एक्स' अस्थायी रूप से बैन, मंत्रालय ने बताया क्यों उठाया ये बड़ा कदम

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 16:48 IST

इस साल फरवरी, 2024 में पाकिस्तानी यूजर्स को 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इस कारण पाकिस्तान सरकार ने इस प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने का बड़ा कदम उठाया था

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगा दी थीइस बात की पुष्टि आज पाकिस्तानी मंत्रालय के द्वारा हुईउन्होंने उस कारण के बारे में बताया, जिस वजह से पाकिस्तानी एक्स यूजर्स को दो-चार होना पड़ा था

नई दिल्ली: पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरादेखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को फरवरी में बैन किया था। इस बात की पुष्टि पाकिस्तान गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को की गई है। माना जा रहा है कि यह पाबंदी लंबे समय तक जारी रह सकती है। 

इस साल फरवरी, 2024 में यूजर्स को एक्स प्लेटफॉर्म पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इस कारण पाकिस्तान सरकार ने ऐसा कड़ा कदम उठाया था। पाकिस्तान गृह मंत्रालय ने लिखित आदेश में बुधवार को जारी किया। इस खबर की पुष्टि भी गृह मंत्रालय ने की है।  

रॉयटर्स द्वारा सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, "पाकिस्तान सरकार ने कहा कि यहां यह उल्लेख करना बहुत प्रासंगिक है कि पाकिस्तान सरकार के वैध निर्देशों का पालन करने और अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के संबंध में चिंताओं को दूर करने में 'एक्स' की विफलता के कारण प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया। अभी इस पाबंदी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है"।

गौरतलब है कि एक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल में बताया कि वो यूजर्स के लिए पेड टियर लेकर आ रहे हैं। इसके बाद नई पोस्ट लिखने, उत्तर देने या यहां तक कि प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट को लाइक करने पर अब कंपनी यूजर्स पर चार्ज करेगी। मस्क ने बताया कि उन्होंने ये कदम फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिए उठाया है। मस्क ने आगे कहा था कि स्पैम और बॉट एक्स पर एक बड़ा खतरा है और उन्हें लगता है कि इनकी वृद्धि को रोकने का एकमात्र तरीका प्लेटफॉर्म पर नए लोगों से शुल्क लेना है।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा