लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कोर्ट के फैसले से पहले इमरान खान का बड़ा बयान, कहा- फैसला जो भी हो कबूल होगा

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2022 20:54 IST

गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान डिप्टी स्पीकर द्वारा दिए गए फैसले को गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने इमरान को दिया झटकाइमरान सरकार की सिफारिश से भंग की गई थी नेशनल असेंबली

इस्लामाबाद:इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के ठीक फैसले से पहले अपनी लीगल टीम के साथ बैठक की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि फैसला जो भी आए उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) उसे स्वीकार करेगी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान डिप्टी स्पीकर द्वारा दिए गए फैसले को गलत बताया है।

सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने इमरान को दिया झटका

सुनवाई के दौरान पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने कहा कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी का फैसला, जिसने पीएम खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, गलत था। वहीं चुनाव आयोग ने गुरुवार को कोर्ट में यह दलील दी है कि उसके द्वारा तत्काल चुनाव को कराना संभव नहीं है। मामले में सुनवाई सोमवार से हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर इस समय कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

इमरान सरकार की सिफारिश से भंग की गई नेशनल असेंबली

मालूम हो कि बीते 3 अप्रैल को इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, लेकिन इमरान खान सरकार ने इसे विदेशी साजिश बताते हुए असेंबली को भंग करने की सिफारिश की और स्पीकर ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था। 90 दिनों के भीतर दोबारा आम चुनाव कराने को कहा था। 

अविश्वास प्रस्ताव को इमरान ने बताया अमेरिका की साजिश

इमरान खान लगातार अविश्वास प्रस्ताव को अमेरिका की साजिश बताते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि नेशनल असेंबली के सदस्यों को खरीदने के लिए अमेरिका ने पैसे भेजे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सत्ता में शाहबाज शरीफ आते हैं तो वह अमेरिका की कटपुतली होंगे। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?