लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान को बड़ा झटका, डिप्टी स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी 9 अप्रैल को वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2022 21:27 IST

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने असेंबली को फिर से बहाल किया है और 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करने का आदेश दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे5 जजों की बेंच ने एकमत होकर यह फैसला सुनायाकोर्ट ने डिप्टी स्पिकर के फैसले को गैर-संवैधानिक बताया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने डिप्टी स्पिकर के उस फैसले को गैर-संवैधानिक बताया गया है जिसमें नेशनल असेंबली को भंग किया गया था। कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को रद्द करते हुए असेंबली को फिर से बहाल किया है और 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करने का आदेश दिया है। गुरुवार रात को 5 जजों की बेंच ने एकमत होकर यह फैसला सुनाया है।

कोर्ट का फैसला आने के बाद विपक्षी दलों ने फैसले का स्वागत किया है। विपक्षी दल के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा है कि लोकतंत्र की यह बड़ी जीत है। फैसले से लोकतंत्र बच गया है। वहीं बिलावल भुट्टों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों ने आपस में चर्चा की थी। कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी मात्रा में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। साथ ही सुप्रीम को लॉकर दिया गया था। इस बीच पुलिस और वकीलों के बीच झड़प भी देखने को मिली थी। वहीं सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने चुनाव आयोग से चुनाव कराने को लेकर सवाल किया तो आयोग ने कोर्ट को यह कहा कि तत्काल चुनाव कराना संभव नहीं है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कोर्ट से यह कहा था कि इस साल अक्टूबर तक चुनाव कराना संभव नहीं है। 

वहीं इमरान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के ठीक फैसले से पहले अपनी लीगल टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि फैसला जो भी आए उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) उसे स्वीकार करेगी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान डिप्टी स्पीकर द्वारा दिए गए फैसले को गलत बताया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा