लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पाक विदेश मंत्री लगाया आजीवन प्रतिबंध, रद्द होगी संसद सदस्यता

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 26, 2018 16:01 IST

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।

Open in App

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (26 अप्रैल) को पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आसिफ साल 2013 में चुनाव लड़ने के ही पात्र नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने आसिफ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का वर्क परमिट (इक़मा) रखने का दोषी पाया है। पीठ में जस्टिस अतहर मिनाल्लाह, जस्टिस अामीर फारूक़ और जस्टिस मोहसिन अख्तर कयानी शामिल थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) को हाल में लगा ये दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही पीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। नवाज शरीफ का नाम पनामा पेपर्स से जुड़े घोटाले में आया था।  

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने ख्वाजा आसिफ को पाकिस्तानी संविधान की आर्टिकल 62 और 63 के तहत दोषी पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले की एक प्रति पाकिस्तान के चुनाव आयोग और नेशनल एसेंबली के सभापति को भेजने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष को आदेश दिया है कि वो आसिफ की सदस्यता रद्द करे। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता उस्मान डार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पाक सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल को मामले पर सुनवाई पूरी कर ली थी।

उस्मान डार ने साल 2013 में ख्वाजा आसिफ के खिलाफ एनए-110 संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस्मान डार ने सर्वोच्च अदालत से कहा था कि ख्वाजा आसिफ ने अपने चुनावी हलफनामा में इक़मा रखने की बात नहीं बतायी थी।  

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट