लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सीपीईसी को बताया आर्थिक परियोजना, अमेरिकी आरोप के खिलाफ चीन का किया बचाव

By भाषा | Updated: December 28, 2018 17:04 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना और चीन के अधिकारी इस गुप्त प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिये तैयार हैं। हालांकि चीन ने पिछले सप्ताह इस रिपोर्ट को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया था।

Open in App

पाकिस्तान ने कहा है कि चीनपाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) एक द्विपक्षीय आर्थिक परियोजना है और इसे सैन्य नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यह बात बृहस्पतिवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अमेरिका की उस रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में कही जिसमें आरोप लगाया गया है कि चीन 60 अरब अमेरिकी डॉलर की इस परियोजना के तहत पाकिस्तान में लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य हथियार बनाने की गुप्त योजना पर काम कर रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना और चीन के अधिकारी इस गुप्त प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिये तैयार हैं। हालांकि चीन ने पिछले सप्ताह इस रिपोर्ट को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया था। 

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन ने फैसल के हवाले से कहा, "सीपीईसी ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और खासतौर पर इसके तहत आने वाले ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में सुधार किया है। सीपीईसी द्विपक्षीय आर्थिक परियोजना है, जो किसी देश के खिलाफ नहीं है।" 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह और चीन के शिनजियांग प्रांत को जोड़ने वाला सीपीईसी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) की प्रमुख परियोजना है। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट