लाइव न्यूज़ :

LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को किया तलब

By भाषा | Updated: July 31, 2019 15:28 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ‘‘नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की’’।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को बुधवार को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा कथित रूप से ‘‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने’’ की निंदा की। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि दन्ना, धद्दनियाल, जुरा, लिपा, शारदा और शाहकोट सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को बुधवार को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा कथित रूप से ‘‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने’’ की निंदा की।पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ‘‘नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की’’।पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि दन्ना, धद्दनियाल, जुरा, लिपा, शारदा और शाहकोट सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और ‘वर्किंग बाउंडरी’ पर भारतीय बल ‘‘असैन्य इलाकों को भारी हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं’’। उन्होंने कहा, ‘‘भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी वर्ष 2017 से जारी है।’’फैसल ने कहा, ‘‘भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एंव सुरक्षा को खतरा है और इसका नतीजा रणनीतिक रूप से गलत आकलन के रूप में निकल सकता है।’’उन्होंने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने, संघर्षविराम उल्लंघन के इस मामले और अन्य मामलों की जांच करने, भारतीय बलों को संघर्षविराम का अक्षरश: पालन करने का निर्देश देने और नियंत्रण रेखा एवं ‘वर्किंग बाउंडरी’ पर शांति बनाए रखने की अपील की।

टॅग्स :पाकिस्तानसीजफायरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल