लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: घर पहुंची 'अगवा' सिख लड़की, जबरन इस्लाम कबूल कराने का आरोप, मामले में 8 की गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 08:12 IST

यह मामला लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र का है। पाकिस्तान में ननकाना सिटी पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सिख लड़की को भी उसके घर पहुंचा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन मामले में 8 की गिरफ्तारीसिख लड़की को भी उसके घर पहुंचाया गया, परिवार ने लगाया है जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

पाकिस्तान में 19 साल की एक सिख लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उससे जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने और एक मुस्लिम युवक से निकाह के मामले में 8 लोगों का गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के पंजाब के ननकाना साहिब पुलिस ने की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिख लड़की को भी उसके घर पहुंचा दिया गया है। 

ननकाना सिटी पुलिस ने मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को संदिग्धों में से एक अरसलान को गिरफ्तार कर लिया था। वह सिख लड़की से शादी करने वाले मुख्य संदिग्ध मोहम्मद हसन का दोस्त है। ननकाना सिटी पुलिस के जांच अधिकारी मुहम्मद जमील ने शुक्रवार को बताया था कि हसन को गिरफ्तार नहीं किया जा सका क्योंकि उसे अग्रिम जमानत मिली हुई है। 

जमील ने कहा कि लड़की के वकील ने अदालत के समक्ष अपने बयान में कहा कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपनी मर्जी से हसन से शादी की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने वकील शेख सुल्तान के माध्यम से अपने परिवार के आरोपों को खारिज कर दिया। इस बीच शादी समारोह में लड़की का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में लड़की कह रही है कि वह बिना किसी दबाव के उससे शादी कर रही है। अदालत के आदेश पर लड़की को दारुल अमन (आश्रय गृह) भेज दिया गया है। एक वीडियो संदेश में लड़की के परिवार ने दावा किया है कि उसका अपहरण कर लिया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र का है। लड़की पिछले कई दिनों से लापता थी लेकिन धर्म परिवर्तन कराने और एक मुस्लिम युवक से शादी के बाद गुरुवार को वह अचानक सामने आई। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। सिख लड़की जगजीत कौर गुरुद्वारा तंबू साहिब में 'ग्रंथी' भगवान सिंह की बेटी है।

परिवार ने यह भी आरोप लगाये हैं कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार ने इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद मांगी थी।

भारत में भी इस घटना को लेकर शुक्रवार को हलचल रही और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया कि वह इस्लामाबाद में अपने समकक्ष के साथ यह मुद्दा उठाएं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तानसिखइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला