लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तान के सियालकोट में कैंट एरिया में जोरदार धमाके, गोला-बारूद रखने की जगह पर विस्फोट की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2022 12:12 IST

पाकिस्तान के सियालकोट में कई धमाके सुने गए हैं। ये धमाके सियालकोट के कैंट एरिया में हुए हैं। फिलहाल विस्फोट की असल वजह सामने नहीं आ सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसियालकोट में कैंट एरिया में एक के बाद एक कई धमाके, आग भी लगी।धमाकों की असल वजह के बारे में अभी ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।बताया जा रहा है कि जहां धमाके हुए, वहां गोला-बारूद स्टोर करके रखे जाते हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरी शहर सियालकोट में रविवार को एक के बाद एक कई बड़े धमाके सुने गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसे पंजाब प्रांत में छावनी क्षेत्र के पास तक सुना गया।

वहीं, द डेली मिलाप के एडिटर ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा, 'उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट मिलिट्री बेस पर कई विस्फोट हुए हैं। शुरुआती संकेतों के अनुसार यह धमाका एक गोला बारूद स्टोरेज वाले एरिया में हुआ है। धमाके के बाद आग की ऊंची लपटों को देखा जा सकता था। फिलहाल धमाके की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।'

इससे पहले कल पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को देश के पंजाब प्रांत से अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टीनेंट (एक्यूआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार करके सरकारी इमारतों और सुरक्षा कर्मियों पर आतंकवादी हमलों को टालने का दावा किया है। 

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि आतंकवादियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, हथगोले, डेटोनेटर भी बरामद किए गए। रावलपिंडी और नरोवाल शहरों से एक्यूआईएस के दो आतंकवादियों क्रमश: वकास जकीर और मुहम्मद रहमतुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। 

एक्यूआईएस एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है जिसका उद्देश्य इस्लामिक देश स्थापित करने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सरकारों से लड़ना है। अन्य तीन आतंकवादियों - अमीरुल्ला मुजाहिद, आबिद-उर-रहमान और टीटीपी के मुहम्मद जहांगीर को क्रमशः पंजाब के सरगोधा, मुल्तान और खानेवाल जिलों से गिरफ्तार किया गया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?