लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः पंजाब और सिंध में सड़क हादसा, 28 लोगों की मौत और 26 जख्मी, मृतकों की पहचान डीएनए से होगा

By भाषा | Updated: August 16, 2022 21:42 IST

यात्री बस लाहौर से कराची जा रही थी और सुक्कुर के पास जलालपुर पीरवाला इंटरचेंज पर उसने पीछे से एक तेल के टैंकर को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देटक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। 20 लोगों की मौके ही मौत हो गई, क्योंकि वे बस में फंस गए थे।आग में झुलस गए छह यात्रियों को तथा शवों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल भेजा गया है।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में मंगलवार को हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग जख्मी हो गए। बचाव कर्मियों ने बताया कि पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कूर राजमार्ग (एम-5) पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए।

मुल्तान के उपायुक्त ताहिर वट्टू ने बताया, “ एक यात्री बस लाहौर से कराची जा रही थी और सुक्कुर के पास जलालपुर पीरवाला इंटरचेंज पर उसने पीछे से एक तेल के टैंकर को टक्कर मार दी। बस का चालक सो गया था जिस वजह से यह हादसा हुआ।” उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई और इस वजह से 20 लोगों की मौके ही मौत हो गई, क्योंकि वे बस में फंस गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, आग में झुलस गए छह यात्रियों को तथा शवों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल भेजा गया है। निश्तार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमजद चांडियो ने कहा कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं हादसे में 20 लोगों की जान जाने की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

दूसरा हादसा सिंध प्रांत के सुक्कुर जिले के रोहरी में हुआ जहां एक बस राजमार्ग पर पलटकर एक गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। रोहरी राजमार्ग कराची को मुल्क के बाकी के हिस्सों से जोड़ता है।

बचाव कर्मियों के अनुसार, बस स्वात से कराची जा रही थी और चालक बस को मोड़ने के दौरान उस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह पलट गई और एक गहरे गड्ढे में गिर गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ईधी सेंटर के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घायलों को रोहरी तालुका अस्पताल ले जाया गया है जहां आपात स्थिति घोषित कर दी गई। 

टॅग्स :पाकिस्तानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल