लाइव न्यूज़ :

अगर भारत कुछ फैसलों पर पुनर्विचार करे तो पाकिस्तान बातचीत को तैयार : कुरैशी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:56 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि अगर भारत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाने के अपने फैसले समेत लंबित मुद्दों पर ‘‘पुनर्विचार’’ करे तो पाकिस्तान को भारत के साथ वार्ता करने और पहले से चले आ रहे मुद्दों को सुलझाने में ‘‘कहीं अधिक खुशी’’ होगी।

भारत द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा के बाद भारत-पाक संबंधों में गिरावट आयी थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भारत के साथ कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक, जल संबंधी कुछ अन्य मुद्दे हैं और आगे बढ़ने के लिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है।

कुरैशी ने तुर्की के अनाडोलू समाचार एजेंसी को साक्षात्कार दिया और डॉन अखबार ने इसे सोमवार को प्रकाशित किया।

दो दिवसीय दौरे पर तुर्की आए कुरैशी ने कहा, ‘‘हम युद्ध का बोझ नहीं सहन कर सके। आपको पता है कि यह दोनों (देशों) को नुकसानदेह होगा। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति ऐसी नीति की वकालत नहीं करेगा। इसलिए हमें बैठकर बातचीत करने की जरूरत है। ’’

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह इस्लामाबाद के साथ सामान्य संबंध बनाना चाहता है लेकिन उसे आतंक, अस्थिरता और हिंसा मुक्त माहौल बनाना होगा। भारत ने कहा है कि आतंक और अस्थिरता मुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर हालिया प्रतिबद्धता एक सकारात्मक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला