लाइव न्यूज़ :

Pakistan Political Crisis: इमरान खान के सहयोगी के घर पर छापा, परिवार के सदस्यों के फोन जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 18:29 IST

Pakistan Political Crisis: इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने यह आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्सलान खालिद बतौर ‘फोकल पर्सन’ खान के लिए वर्ष 2019 से ही उनकी डिजिटल टीम में काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की गई और उनके परिवार के सभी सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से इस मामले की जांच करने का आह्वान किया है।खालिद ने किंग एडवर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि हासिल की है और वह उद्यमी हैं।

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इमरान खान को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाए जाने के बाद उनके एक करीबी सहयोगी के घर पर रविवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई और उसके परिवार के सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने यह आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्सलान खालिद बतौर ‘फोकल पर्सन’ खान के लिए वर्ष 2019 से ही उनकी डिजिटल टीम में काम कर रहे थे। पीटीआई ने ट्वीट किया, ‘‘डिजिटल मामलों में प्रधानमंत्री इमरान खान के पूर्व फोकल पर्सन डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की गई और उनके परिवार के सभी सदस्यों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।’’ इमरान की पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी किसी को अपमानित नहीं किया था और न ही कभी किसी संस्थान पर हमला किया था।’’

पार्टी ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से इस मामले की जांच करने का आह्वान किया है। जियो टीवी की खबर के मुताबिक, खालिद ने किंग एडवर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि हासिल की है और वह उद्यमी हैं। उन्होंने पूर्व में पीटीआई की लाहौर इकाई की सोशल मीडिया टीम का नेतृत्व किया था।

खबर के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2018 के आम चुनाव में डिजिटल मीडिया अभियान सहित कई ऐतिहासिक सोशल मीडिया अभियानों का नेतृत्व किया था। पूर्व संघीय मंत्री और पीटीआई नेता असद उमर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खालिद के आवास पर छापेमारी ‘‘निंदनीय’’है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अर्सलान खालिद के आवास पर छापेमारी बेहद निंदनीय है। डॉ.अर्सलान की तरह देशभक्त युवा देश की संपत्ति हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अपदस्थ करने के बाद सोमवार को नेशनल असेंबली नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। संयुक्त विपक्ष ने पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को अपना संयुक्त उम्मीदवार नामित कर दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPakistan Armyपाकिस्तान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल