लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पुलिस ने नाबालिगों के यौन शोषण मामले में चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:25 IST

Open in App

मुल्तान,12 सितंबर (एपी) पाकिस्तान पुलिस पूर्वी पंजाब प्रांत में एक विवाह घर में नाबालिगों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाने के मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी उमर दराज ने बताया कि गिरोह के चार संदिग्धों को शुक्रवार देर रात साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन सबको चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

दराज ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन और यूएसबी ड्राइव से 46 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनसे कथित तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि संदिग्धों ने आठ से 12 वर्ष के लड़कों के साथ कुकर्म किया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का एक सदस्य शहर के मुख्य बस टर्मिनल में विक्रेता है और वह उन बच्चों को लालच देता था, जो या तो घरों से भागे होते थे या भीख मांगते थे। सबूतों से पता चला है कि इस अपराध में और भी लोग शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में संघीय जांचकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाल पोर्नोग्राफी से संबंध होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच में पता चला था कि उनमें से एक व्यक्ति बच्चों का अश्लील वीडियो डार्क वेब पर डालता था। डार्क वेब इंटरनेट का ऐसा हिस्सा है, जहां केवल विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल