लाइव न्यूज़ :

पाक अधिकृत कश्मीर में जबर्दस्त प्रदर्शन, गूंजे पाकिस्तान विरोधी नारे

By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2017 12:45 IST

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान जब तक इस टैक्स को वापस लेने का फैसला नहीं लेती, तब तक हम पूरी ताकत से प्रदर्शन करते रहेंगे। 

Open in App

पाकिस्तान-कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और बाल्टिस्तान इलाके में सरकार की ओर से अवैध टैक्स वसूली के विरोध में लोग सड़कों पर नजर आ रहें हैं। इस विरोध में पाकिस्तान सरकार के लागू कानून को अनदेखा कर पाकिस्तान-विरोधी नारे लगा रहें हैं, साथ ही यहा की आर्थिक गतिविधियों को भी रोक दिया गया हैं। सभी छोटे और बड़े कारोबारी पाकिस्तान के अन्यायपूर्ण टैक्स सिस्टम के खिलाफ बंद में हिस्सा ले रहे हैं।

एएनआई रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान के कारोबारियों का यह मानना है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले इस इलाके में अधिक टैक्स वसूल रहा है, जबकि आर्थिक दृष्टिकोण से यह इलाका काफी कमजोर है और यहां के कारोबारियों की आय भी बेहद कम है। प्रदर्शनकारियों में से एक नेता ने कहा,' 'क्या आप अपने घरों में रखे चिकन के लिए भी पाकिस्तान को टैक्स देंगे? क्या आप दूध के लिए घर में पाली गई गाय के लिए टैक्स चुकाएंगे?' 

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सब्सिडी या बिना किसी संवैधानिक अधिकारों के टैक्स में बढ़ाया गया है। इससे पहले भी वसूले गए टैक्स को कभी गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके के विकास और हित के लिए खर्च नहीं किया गया है। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान जब तक इस टैक्स को वापस लेने का फैसला नहीं लेती, तब तक हम पूरी ताकत से प्रदर्शन करते रहेंगे।  

टॅग्स :पाकिस्तानविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल