लाइव न्यूज़ :

लोगों को गेहूं का सस्ता आटा दिलाने के लिए अपने कपड़े तक बेच दूंगा: पाक पीएम शहबाज शरीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 13:38 IST

रविवार को ठाकारा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं अपनी बात दोहराता हूं कि मैं अपने कपड़े बेचूंगा और लोगों को सबसे सस्ता गेहूं का आटा उपलब्ध कराऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाक पीएम ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान को चेतावनी दी।अगले 24 घंटों के भीतर 10 किलो गेहूं के आटे के पैकेट की कीमत 400 रुपये तक लाने के लिए कहा।इमरान खान पर निशाना साधा, कहा- उन्होंने देश को अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया है। 

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अगले 24 घंटों के भीतर 10 किलो गेहूं के आटे के पैकेट की कीमत 400 रुपये तक नहीं लाते हैं तो वह अपने कपड़े बेच देंगे और खुद लोगों को सस्ता आटा उपलब्ध कराएं।

रविवार को ठाकारा स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अपनी बात दोहराता हूं कि मैं अपने कपड़े बेचूंगा और लोगों को सबसे सस्ता गेहूं का आटा उपलब्ध कराऊंगा।

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश को अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया है। 

शहबाज ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की भी निंदा करते हुए कहा कि हालांकि खान ने 50 लाख घर और एक करोड़ नौकरियां प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन वह विफल रहे और देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया।

शहबाज ने कहा कि मैं आपके सामने सत्यनिष्ठा से घोषणा करता हूं कि मैं अपना जीवन दे दूंगा लेकिन इस देश को समृद्धि और विकास के पथ पर रखूंगा। बलूचिस्तान चुनावों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि लोगों ने उन पर विश्वास किया और उनके पक्ष में मतदान करने के लिए बाहर आए।

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल