लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने देशव्यापी बिजली कटौती के लिए जनता से मांगी माफी, कहा- जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2023 17:45 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश भर में बिजली कटौती से हुई असुविधा के लिए मंगलवार को देश से माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश भर में बिजली कटौती से हुई असुविधा के लिए मंगलवार को देश से माफी मांगीबिजली गुल होने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गयासोमवार को इस्लामाबाद व कराची सहित देश के प्रमुख हिस्सों में बिजली नहीं रही

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश भर में बिजली कटौती से हुई असुविधा के लिए मंगलवार को देश से माफी मांगी और करीब चार महीने में दूसरी बड़ी खराबी की जिम्मेदारी तय करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय ग्रिड में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण पाकिस्तान को सोमवार को बड़ी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। 

बिजली गुल होने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और इस्लामाबाद व कराची सहित देश के प्रमुख हिस्सों में बिजली नहीं रही। वहीं, पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कल बिजली कटौती के कारण हमारे नागरिकों को हुई असुविधा के लिए मैं अपनी सरकार की ओर से खेद व्यक्त करता हूं। मेरे आदेश पर बिजली गुल होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जिम्मेदारी तय होगी।"

पाकिस्तान में ज्यादातर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बिजली गुल रही। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को कहा कि देश भर के ग्रिड स्टेशनों पर बिजली पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा, "आज (मंगलवार) सुबह 5:15 बजे देशभर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई।" 

हालांकि, समाचार पत्र 'डॉन' की खबर के मुताबिक, कराची, क्वेटा और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों को अभी भी बिजली नसीब नहीं हो पाई है। पाकिस्तान लगातार कम होते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे खराब वित्तीय संकट का सामना करने वाले देशों में से एक बन गया है। देश के बिजली क्षेत्र की दयनीय स्थिति इसकी खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का परिणाम है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट