लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कंबोडिया के पीएम हुन सेन कोरोना पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2022 13:31 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तीसरी बार संक्रमित हुए हैं। इस साल की शुरुआत में जनवरी और जून 2020 में कोविड -19 से संक्रमित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है।पीएम शहबाज शरीफ के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन में बीमार पड़ गए थे

लाहौरः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन में पांच दिन के प्रवास से लौटे प्रधानमंत्री शरीफ का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है।

ट्वीट में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्होंने डॉक्टर की सलाह के अनुसार आज कोविड-19 की जांच कराई। उन्होंने राष्ट्र और पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं से पीएम शहबाज के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।

प्रधानमंत्री तीसरी बार संक्रमित हुए हैं। इस साल की शुरुआत में जनवरी और जून 2020 में कोविड -19 से संक्रमित हुए थे। पीएम शहबाज लंदन की एक संक्षिप्त, लेकिन व्यस्त यात्रा के बाद सोमवार को पाकिस्तान वापस आ गए थे। पीएम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। प्रधानमंत्री लंदन में बीमार पड़ गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी निजी यात्रा को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सेन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे थे। इससे पहले, कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की थी।

कंबोडियाई नेता ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इंडोनेशिया के एक चिकित्सक ने भी उनके कोविड-19 के चपेट में आने की पुष्टि की है। सेन ने बताया कि वह कंबोडिया लौट रहे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन और उसके बाद बैंकॉक में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन का मेजबान था, जिसका समापन रविवार को हुआ था। सम्मेलन में सेन ने कई नेताओं से आमने-सामने मुलाकात की थी। बाइडन के अलावा वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग सहित कई अन्य नेताओं से मिले थे।

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?